फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many competitions will be held on Constitution Day 26

Kaithal News: संविधान दिवस 26 को होंगी कई प्रतियोगिताएं

Sun, 24 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Many competitions will be held on Constitution Day 26
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 26 नवंबर को 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता, अतिथि व्याख्यान, फिल्म स्क्रीनिंग, वॉल पेंटिंग जैसे विभिन्न कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी एसडीएम अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीईओ जिला परिषद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में संविधान दिवस के संदर्भ में चंडीगढ़ से आयोजित मुख्य सचिव विवेक जोशी की वीसी के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन


एसडीएम अजय सिंह ने कहा कि इस पहल में ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों में गैर-सरकारी संगठनों, छात्रों, संकाय सदस्यों, संविधान विशेषज्ञों और समाज के प्रमुख लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कहा कि संविधान बनाने में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिए आगामी 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रदेश भर में ‘संविधान स्वाभिमान यात्रा’ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे साल चलेगा। साल भर चलने वाली यह पहल ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ टैगलाइन के तहत संचालित की जाएगी और चार केंद्रीय विषयों संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान की महिमा का जश्न मनाना, के इर्द-गिर्द घूमेगी। आम नागरिकों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

वे अपनी सेल्फी constitution75.com वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इस मौके पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed