फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manju becomes overall winner in sports competition

Kaithal News: खेलकूद प्रतियोगिता में मंजू बनी ओवरऑल विजेता

Fri, 14 Feb 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Manju becomes overall winner in sports competition
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद कमेटी के तहत तीसरी खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अविनाश पाठक प्राचार्य लदाना चक्कू ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में मंजू ओवरऑल विजेता बनीं। प्रतियोगिता में लड़कों की 100, 400 मीटर दौड़ लड़कियों की 100, 200 मीटर दौड़ जैवलिन थ्रो, सैकरेस लॉन्ग जंप, शॉटपुट सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह सभी गतिविधियां प्रशिक्षक स्टाफ प्रवीण कुमार व हरदीप सिंह के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, आरती द्वितीय, कोमल तृतीय, लॉन्ग जंप में मंजू प्रथम, अंजलि द्वितीय, नेहा तृतीय स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में अंकुर प्रथम, अभिषेक द्वितीय, कपिल तृतीय, लॉन्ग जंप में अंकुर प्रथम, हर्ष द्वितीय, चेतन तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, नेहा द्वितीय, कोमल तृतीय स्थान पर रही, 100 मीटर दौड़ में अंकुर प्रथम हर्ष द्वितीय रीतिक तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर दौड़ में अंकुर प्रथम, रीतिक द्वितीय, हर्ष तृतीय स्थान पर रहा, सैकरेस में मंजू प्रथम, पूजा द्वितीय, मंजीत तृतीय स्थान पर रहा,शॉट पुट में अंजलि प्रथम,पूजा द्वितीय, नेहा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. पाठक ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास भी होता है। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर दीपक ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान खेलकूद कमेटी इंचार्ज विक्रम इतिहास ने एथलेटिक मीट के आयोजन में अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। मंच का संचालन रविंद्र कुमार ने किया। राम मेहर सिंह, सुदेश और विक्रम सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान काॅलेज प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, तरुण, प्रवीन, हरी पाल व राजरानी सहित कालेज स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed