फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mandis are filled with sacks of wheat due to lack of lifting....

Kaithal News: शिकायतों के िनस्तारण में कैथल प्रथम, 90 फीसद से ज्यादा निपटीं

Sat, 11 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mandis are filled with sacks of wheat due to lack of lifting....
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में समाधान शिविरों में शिकायतों का निस्तारण 90 फीसद से है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि जिले में अब तक समाधान शिविरों में कुल 5642 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5087 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। यह 90.14 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि कैथल जिला समाधान शिविरों में शिकायतों के निपटान के मामले में प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है और इसे बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को और अधिक सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन


बैठक से पहले राज्य स्तर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निवारण में तेजी लाई जाए और यदि किसी समस्या के समाधान में कोई बाधा आ रही हो तो उसे तुरंत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपनी बेहतर कार्यप्रणाली को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निपटान करते हुए समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट

(एटीआर) अपलोड की जाए। साथ ही अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और संवेदनशीलता के साथ उनका समाधान करने के लिए भी कहा गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीवरेज, पेयजल, राजस्व और बस स्टॉप से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत बुलाया और लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली।

नगर परिषद सचिव को कब्जे से संबंधित एक शिकायत के समाधान के लिए मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एसडीएम संजय कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed