{"_id":"688219f8a5d74f53ee0e0d8a","slug":"man-murder-in-badsikari-kalan-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: युवक की हत्या कर फेंका शव, गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: युवक की हत्या कर फेंका शव, गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 24 Jul 2025 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी कलायत
संवाद न्यूज एजेंसी कलायत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:03 PM IST
सार
24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव मटौर निवासी प्रवीन पुत्र पलाराम के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़सीकरी कलां में सुबह 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव मटौर निवासी प्रवीन पुत्र पलाराम के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला है। मृतक पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। ग्रामीणों ने सुबह एक घर के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वारदात स्थल और आसपास की गलियों में खून के निशान मौजूद थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां फेंक दिया गया।
विज्ञापन
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में बातचीत की। पुलिस ने मटौर से मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। प्रवीन के पिता पलाराम ने बताया कि प्रवीन दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और वह 23 जुलाई को नजदीक के गांव खड़ालवा मेले में जाने के लिए कहकर गया था, जिसके बाद वह शाम को घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
गांव में दहशत
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी वारदात से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: 152-डी पर हुआ सड़क हादसा, पास लेने के चक्कर में कार की ट्रक से टक्कर, एक शख्स की मौत, दो घायल