{"_id":"60de13a48ebc3ec2073bafe6","slug":"man-dies-after-being-hit-by-wire-kaithal-news-knl75064420","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से निकली बिजली की तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित के परिवार वालों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने थाना शहर में केस दर्ज किया है।
ओएसडीएवी स्कूल के निकट निवासी महेंद्र सिंह (55) ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने यहां ब्रश की फैक्ट्री लगाई हुई है। वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसके बाद उसको शहर के ही एक युवक ने फोन पर सूचना दी कि उसका चाचा शमशेर सिंह निवासी खुराना रोड हुडा सेक्टर 21 में स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास घायल अवस्था में पड़ा है। इसके बाद वे घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उसका चाचा सिंह बेहोशी की हालत में मिला।
उन्होंने कहा कि पास के स्ट्रीट लाइट के खंभा की तार खुली अवस्था में थी। उन्होंने आशंका जताई कि उसका चाचा बिजली निगम की इतनी बड़ी लापरवाही की वजह से बिजली की तार की चपेट में आया है। इसके बाद उसके चाचा को घायल अवस्था में अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर बिजली निगम के जेई और एसडीओ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।