{"_id":"6419cc3bb6234c52690944a4","slug":"man-climbs-tower-in-keorak-village-adopted-by-cm-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में टावर पर चढ़ा व्यक्ति, नहीं हुई पहचान, पुलिस उतारने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में टावर पर चढ़ा व्यक्ति, नहीं हुई पहचान, पुलिस उतारने में जुटी
Tue, 21 Mar 2023 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:54 PM IST
सार
वह टॉवर के बिल्कुल चोटी पर पहुंचा हुआ है। उसकी आवाज तक नीचे नहीं आ रही हैं। समाचार गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल में सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क में मंगलवार सायं एक व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यह व्यक्ति टॉवर पर इतनी ऊंचाई पर चढ़ा कि उसकी पहचान तक नहीं हो पा रही है। व्यक्ति को नीचे उतारने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव क्योड़क में बस अड्डे के निकट ही मोबाइल पर टॉवर पर सायं के समय एक व्यक्ति दिखाई दिया। वह टॉवर के बिल्कुल चोटी पर पहुंचा हुआ है। उसकी आवाज तक नीचे नहीं आ रही हैं। समाचार गांव में आग की तरह फैल गया।
विज्ञापन
मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसएचओ सदर रोहताश व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर दमकल गाड़ी सहित एंबुलेंस व अन्य उपकरणों के साथ मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
एसएचओ रोहताश ने बताया कि टॉवर पर काफी ऊंचाई पर एक व्यक्ति नजर आ रहा है। यह व्यक्ति कौन है? इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। प्रयास किया जा रहा है कि वह नीचे आ जाए या किसी तरह उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जाएगा।