{"_id":"69499fda7f70304f790a860c","slug":"man-arrested-for-stealing-batteries-from-truck-kaithal-news-c-18-1-knl1004-807709-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक से बैटरियां चोरी करने का आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक से बैटरियां चोरी करने का आरोपी किया गिरफ्तार
Tue, 23 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ट्रक से बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी सैंसी बस्ती कैथल निवासी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 17 दिसंबर को ट्रक चालक ट्रक में बैटरियां लोड कर अंबाला से इंदौर के लिए रवाना हुआ था। 18 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे खनौरी बाईपास अंडरब्रिज कैथल के पास ट्रक निकालते समय चालक ने देखा कि बाइक पर सवार दो युवक उसके ट्रक के पीछे आ रहे थे।
अंडरब्रिज पास करने के बाद ट्रक को रोकने पर बाइक सवार भाग गए। चालक ने आगे जाकर ट्रक जांचा तो पीछे की तरपाल कटी हुई पाई और ट्रक से सात बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सात बैटरियां बरामद कर ली। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।