फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   males carry out the 'Kalash Yatra

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
males carry out the 'Kalash Yatra
males carry out the 'Kalash Yatra - फोटो : Kaithal
श्री श्याम शरणम मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्याम मंदिर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिर में श्याम अखंड ज्योति पाठ का शुभारंभ किया गया। पाठ के शुभारंभ से पूर्व मंदिर से 21 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। मंदिर प्रबंधक कमेटी के उप चेयरमैन विजय बंसल सर्राफ ने बताया कि यह अखंड ज्योति पाठ 4 दिनों तक चलेगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर संकीर्तन के साथ पाठ का समापन होगा। मुख्य पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को जन्माष्टमी कीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। कलश यात्रा में हरियाणा बिजली वितरण निगम की डायरेक्टर ज्योति सैनी, सुमन शर्मा, इंदू बंसल, नीना शर्मा व बबली जांगड़ा ने भाग लिया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, सुभाष मित्तल, सुभाष सांवरिया, विजय बंसल, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, विवेक गुप्ता व जयभगवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed