{"_id":"65c7e3c2ac1ba636330624db","slug":"make-life-successful-by-reciting-geeta-gyananand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-323965-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता पाठ से जीवन को बनाएं सफल : ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता पाठ से जीवन को बनाएं सफल : ज्ञानानंद
Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्री कृष्ण कृपा मंदिर सीवन में शुक्रवार देर शाम 10वां प्राण प्रतिष्ठा उत्सव धूमधाम व श्रद्धा से मनाया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रवचनों से साध संगत पर अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि नित्य गीता पाठ से आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
स्वामी ज्ञानानंद ने अपने प्रवचनों में कहा कि मंदिर हमारी आस्था का केंद्र हैं हम सभी को मंदिर जरूर जाना चाहिए। जब हम मंदिर में जाते हैं तो हमारे शरीर का एक-एक अंग सार्थक होता है। मंदिर चले गए तो पैर सार्थक, नेत्रों से प्रभु के दर्शन किए तो नेत्र सार्थक, मुख से प्रभु का नाम लिया तो मुख सार्थक, कानों से हरिनाम श्रवण किया तो कान सार्थक, मस्तक प्रभु चरणों में झुक गया तो हमारा अहंकार समाप्त होता है। हम प्रभु के शरणागत होते हैं। उन्होंने कहा कि गीता जी के 12वें अध्याय में भगवान श्री कृष्ण कहते है कि मुझे वो भक्त प्रिय है जो किसी से भी ईष्र्या न रखें, सबसे प्रेम करें, सबको एक समान समझें वह मुझे सबसे प्यारा है। आओ हम सब भी खुले मन से जियें, सबके साथ प्रेम करें, किसी से ईष्र्या न करें, तभी हम भगवान के समीप जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नित्य प्रति गऊ सेवा करें, गीता पाठ करें और अपने इस मनुष्य जीवन को सफल बनाएं।
इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व विधायक हलका गुहला कुलवंत बाजीगर ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी अमरेंद्र सिंह खारा, सुधीर मिड्ढा, राजेश मुंजाल, भीष्म पितामह सरदाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हमें धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। गीता हमारे जीवन का सार है। यदि हम अपने जीवन में गीता को अपनाते हैं और नित्य गीता पाठ करते हैं तो हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर आरती की व विशाल भंडारा लगाया। शनिवार सुबह के समय मंदिर में हवन किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान संजय आहुजा, पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना, हरीश आनन्द, पंकज गर्ग, सतीश मुंजाल, मोंटी कामरा, सुरेंद्र सरदाना, गिरधारी गंभीर, ऊषा मिड्ढा, वीना तनेजा, रानी आदि मौजूद रहे।