फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharishi Valmiki Chowk will be constructed soon

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि चौक का जल्द होगा निर्माण

Tue, 30 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Chowk will be constructed soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज के नजदीक इंदिरा कॉलोनी को जाने वाली मुख्य गली पर अब महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका प्रबंधन समिति ने सहमति दे दी है। इस स्थान पर पहले करीब 15 लाख रुपये की लागत से आकांक्षी शौचालय का निर्माण किया जाना था। नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महर्षि वाल्मीकि चौक बनाने के लिए यह प्रस्ताव पारित किया गया।

समाज का कहना था कि महिला कॉलेज के साथ लगती गली के मुहाने पर शौचालय के बजाय वाल्मीकि चौक का निर्माण किया जाए जिससे नगर के सौंदर्यीकरण में वृद्धि हो सके। नपा सचिव पवन शर्मा ने बताया कि नगर के लोगों और वाल्मीकि समाज द्वारा लंबे समय से कन्या कॉलेज के साथ लगती जमीन पर वाल्मीकि चौक बनाने की मांग की जा रही थी। प्रधान अंकित जैलदार ने बताया कि 26 सितंबर को हुई बैठक में उनके अलावा 16 में से आठ पार्षद- वार्ड 2 से आशीष राणा, 4 से निशा देवी, 7 से राजेश कुमार, 9 से जगदीश रायका, 11 से विनोद जैष्ट, 14 से पूनम रानी, 15 से कविता कांसल, 16 से नीलम रानी यादव, और एक मनोनीत पार्षद राजेश कुमार वैद की मौजूदगी में चौक बनाने के प्रस्ताव को सहमति से पारित किया गया।
विज्ञापन

29केएलटी54: श्री कपिल मुनि गर्ल कॉलेज के साथ लगते होगा महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed