फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharishi Kashyap Jayanti will be celebrated in Kaithal on 24th.

Kaithal News: 24 को कैथल में मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap Jayanti will be celebrated in Kaithal on 24th.
कश्यप जयंती मनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। संस्था
कैथल। जिले में 24 मई को राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से सर्व कश्यप समाज के लोग भाग लेंगे। इसके लिए रविवार को कैथल बस स्टैंड स्थित कश्यप समाज कार्यालय में सर्व कश्यप समाज की विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. सतबीर कश्यप ने कहा कि राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और सामाजिक भागीदारी का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। प्रवक्ता खुशी राम कश्यप सैर, राजकुमार कश्यप, केहर ने बताया कि कैथल जिले सहित पूरे हरियाणा से समाज के लोग इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन के उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह कश्यप ने की जबकि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सतबीर कश्यप विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कश्यप जयंती मनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। संस्था

कश्यप जयंती मनाने के लिए आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed