फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahant of Kaithal reached Ayodhya with water of pilgrimages

Kaithal News: तीर्थों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे कैथल के महंत

Mon, 22 Jan 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mahant of Kaithal reached Ayodhya with water of pilgrimages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्री रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कैथल के महंत विभिन्न तीर्थों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे। इन महंतों में माता गेट स्थित सूर्यकुंड मंदिर में डेरा परम हंसपुरी के महंत रमनपुरी, सीवन गेट स्थित गुलाब दास कुटिया के महंत ईश्वर दास, कठवाड डेरे के महंत त्रिवेणी दास और महंत रामस्वरूप दास शामिल हैं।
प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को अयोध्या पहुंचे महंतों ने पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के अखाड़ा परिषद के तत्वाधान में हनुमान गढ़ी से भगवान श्री राम के मंदिर तक भव्य यात्रा निकाली। सूर्यकुंड मंदिर में डेरा परम हंसपुरी के महंत रमनपुरी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि उन्हें श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट की तरफ से अयोध्या जाने का निमंत्रण मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने कैथल में महाभारत की 48 कोस की परिधि में शामिल विभिन्न तीर्थाें व नदियों का जल एकत्रित किया था। इसके अलावा अन्य संतों ने भी विभिन्न तीर्थाें और नदियाें से लाए गए जल को इस शोभायात्रा में शामिल किया। बताया कि जल के सभी कलश श्री राम मंदिर में लाया गया है। शोभा यात्रा की अगुवाई पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने की। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी, शैलेंद्र गिरी, प्रेम गिरी, महेश पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed