फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware for environmental protection

Kaithal News: पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

Mon, 03 Jul 2023 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jul 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Made aware for environmental protection
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के यूथ रेडक्रॉस के कई स्वयंसेवकों ने सोमवन-हरिपुर, मनाली (हिमाचल प्रदेश) में 25 से 29 जून तक लगाए गए राज्यस्तरीय यूथ रेडक्रॉस एडवेंचर कैंप में भाग लिया।। इसका उद्घाटन भारतीय रेडक्रास सोसायटी के हरियाणा राज्य के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। पांच दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को प्रकृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारते हैं। शिविर में कमांडो प्रशिक्षण, जिप लाइनिंग, ट्रैकिंग, रिवर क्राॅसिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रालिंग आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया, काउंसलर डॉ सुरेन्द्र सिंह आर्य के की नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थी सागर शर्मा, मनोज कुमार, राम मेहर, आशू के अलावा कई स्वयंसेवकों ने प्रतिभा दिखाई। शिविर में स्वयंसेवकों को प्रबंधन, सीपीआर, फर्स्ट एड के बारे में जानकारी दी गई। 27 जून को 25 किलोमीटर की ट्रेकिंग कैंप और क्रिस्टल वाटर फॉल्स तक करवाई गई, जिसे काॅलेज की टीम ने सबसे पहले पूरा किया। शिविर में सुरेन्द्र सिंह आर्य को बेस्ट काउंसलर ऑफ काेर्डिनेशन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान एडवोकेट साकेत मगंल और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला ने यूथ रेडक्रॉस की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed