फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about cyber crime and prevention

Kaithal News: साइबर अपराध और बचाव के प्रति किया जागरूक

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Made aware about cyber crime and prevention
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। थाना साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने वीरवार को चीका स्थित एसडी स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और इसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पीएसआई शुभ्रांशु ने बताया कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, वाउचर जीतने, लोन और घर बैठे लाखों कमाए जैसे अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए कॉल से लोग सावधान रहें, अन्यथा आप लालच में फंसकर अपनी पूंजी गंवा सकते हैं। फ्री में कोई किसी को कुछ नहीं देता। यही कारण है कि नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन


हेल्प लाइन नंबर 1930 है, जिस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत दे सकते हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत देता है, फ्रॉड की जानकारी के आधार पर जिस अकाउंट में पैसा पहुंचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क की तरफ से उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया

कैथल। पुलिस लाइन स्थित सभागार में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम के संबंध में अनुसंधान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान में किशोर न्याय बोर्ड कैथल के सदस्य एडवोकेट अरविंद खुरानिया और पब्लिक प्रोसिक्यूटर जिला अदालत कैथल लव जिंदल ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के संरक्षण से जुड़े अधिनियम के तहत किशोर अपराधियों को चिकित्सा सुविधा और कानूनी सहायता प्रदान करने संबंधी जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, आश्रय व परिवार में उनको स्थापित करने हेतु विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed