फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about banking facilities, government schemes and digital payments

Kaithal News: बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल भुगतान के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Made aware about banking facilities, government schemes and digital payments
ऑनलाइन लेन-देन के लाभों की जानकारी देते म्युनिसिपल कॉर्डिनेटर प्रकाश। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करना रहा। मेले में बैंक ऑफ बड़ौदा व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने स्ट्रीट वेंडर्स के बैंक खातों, ऋण संबंधी मामलों और अन्य बैंकिंग कार्यों का मौके पर ही निपटान किया।
विज्ञापन

साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पात्र लाभार्थियों को क्यूआर कोड स्कैनर उपलब्ध करवाए गए और ऑनलाइन लेन-देन के लाभों की जानकारी दी गई। म्युनिसिपल कॉर्डिनेटर प्रकाश, फील्ड असिस्टेंट मदन शर्मा और रमेश कुमार ने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभों, डिजिटल भुगतान और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही पार्षद सदस्यों और स्ट्रीट वेंडर्स को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने घरों, दुकानों और संस्थानों में कचरे के पृथक्करण, चार डिब्बों के उपयोग और ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

सभी पार्षदों को खुराना रोड़ स्थित नगर पालिका की प्रोसेसिंग साइट का भ्रमण करने और वहां संचालित ठोस कचरा प्रबंधन कार्यों को देखने और समझने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स, पार्षद सदस्यों और अन्य नागरिकों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

ऑनलाइन लेन-देन के लाभों की जानकारी देते म्युनिसिपल कॉर्डिनेटर प्रकाश। विज्ञप्ति

ऑनलाइन लेन-देन के लाभों की जानकारी देते म्युनिसिपल कॉर्डिनेटर प्रकाश। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed