फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Machines in Aadhaar Seva Kendras malfunction, people upset

आधार सेवा केंद्रों में मशीनें खराब, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Machines in Aadhaar Seva Kendras malfunction, people upset
03-कैथल। नगर परिषद में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोग - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर में बनाए गए अधिकांश आधार सेवा केंद्रों में पिछले 15 दिनों से मशीने न चलने के कारण लोग परेशान हैं। इस परेशानी को यूएआईडी के लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। सूचना दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते लोग भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन

शहर में नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय और नगर परिषद परिसर में आधार कार्ड सेवा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से केवल नगर परिषद परिसर में ही आधार कार्ड सेवा केंद्र की मशीन ठीक है, लेकिन तकनीकी खामी के कारण यहां पर पोर्टल काफी धीमा रहता है। जिस कारण यहां पर एक आधार कार्ड को बनाने या इसमें संशोधन करने में सात से दस मिनट लग जाते हैं। इसी समस्या के चलते यहां पर लंबी कतारें लगती हैं। इसी समस्या को लेकर सोमवार सुबह के समय शहर में स्थित सभी आधार सेवा केंद्रों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

टीम सबसे पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जिला नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अलग से आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां स्थापित सेवा केंद्र बंद मिला। यहां पर अपने नवजात बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आए अमित कुमार ने बताया कि सेवा केंद्र बंद होने के कारण उसके बच्चे का आधार कार्ड नहीं बना। इसके बाद टीम के सदस्य लघु सचिवालय में पहुंचे। यहां पर केवल कर्मचारी ही बैठा था। जिस काउंटर पर आधार कार्ड बनाने का कार्य होता है। उस कांउटर पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद होने का नोटिस चस्पा किया गया था। यहां पर मौजूद कर्मचारी से जब आधार कार्ड बनाने के बारे में जानकारी प्राप्त की तो कर्मचारी का कहना है कि आधार कार्ड बनाने वाली मशीन है, लेकिन आधार कार्ड नहीं बनते हैं। हालांकि यहां पर नोटिस चस्पा होने के कारण नाममात्र लोग ही आधार कार्ड की जानकारी लेने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में नगर परिषद परिसर में बनाए गए आधार कार्ड सेवा केंद्र पहुंचे तो यहां पर आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की लंबी कतारें लगी थी। यहां पर आधार कार्ड बनाने में काफी समय लग रहा था। यहां पर अधिकांश समय में पोर्टल डाउन रहता है। पोर्टल डाउन होने की स्थिति में एक आधार कार्ड बनाने और संशोधित करने में सात से दस मिनट का समय लगता है, जबकि पोर्टल ठीक चलने से इसमें महज तीन से पांच मिनट का समय लगता है। यहां पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचे अर्जुन नगर निवासी अजय ने बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचा था। पहले तो अधिक भीड़ होने के कारण लंबी लाइन में लगना पड़ा। जब नंबर आया तो भी करीब दस मिनट में आधार कार्ड बना।

इसी तरह प्रताप गेट निवासी नीलम रानी ने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड में कुछ संशोधन करवाना था। यहां पर पोर्टल धीमा होने के कारण करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी ने बताया कि यूएआईडी की ओर से नई मशीन संचालित करने पर रोक लगा दी गई है, जो मशीन पहले से चल रही थीं, एक बार बंद होने के बाद उनका भी संचालन नहीं किया जा रहा। जिस कारण खुद कर्मचारी भी परेशान हैं। प्रदेश स्तर पर ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed