{"_id":"67db19982bea40219300d57b","slug":"long-queues-site-down-waiting-for-bill-to-be-deposited-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605626-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लंबी कतार, साइट डाउन, बिल जमा होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लंबी कतार, साइट डाउन, बिल जमा होने का इंतजार
Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड कार्यालय में विभागीय साइट न चलने की बात कहकर उपभोक्ताओं को इंतजार करवाया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दिनभर इंतजार करना पड़ता है पर बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। कई बार तो वापस तक लौटना पड़ जाता है।
नगर निवासी अमन कुमार, सलिंद्र, जसविंद्र, जोगिंद्र, गोविंद, ईश्मा, गुरविंद्र, राजू, मंगत राम ने बताया कि तीन दिनों से निगम के कार्यालय में बिजली का बिल भरने के लिए आ रहे है, लेकिन उनसे कोई भी बिल की राशि लेने को तैयार नही है।
नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि समय में कितना बदलाव आ गया है। एक समय था जब विद्युत निगम के कर्मचारी बिल भरने के लिए उनकी मन्नतें करते थे,लेकिन उपभोक्ता बिल भरने को तैयार ही नही होते थे। आज उपभोक्ता हाथों में रुपये लेकर विद्युत निगम के कार्यालय में बिल भरने के लिए दिनभर बैठे रहते है लेकिन निगम का कोई भी कर्मचारी उनसे बिल के रुपए लेने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि लाइनों में लग कर खड़े रह थक चुके हैं लेकिन फिर भी उनका काम नही हो रहा है। जब कर्मचारियों से पूछते है कि भाई हमारा बिल भर दो तो उनका एक ही जवाब होता है कि बिल भरने वाली साइट ही नही चल रही है तो हम बिल की रसीद कहां से देंगे।
उपभोक्ताओं ने बताया कि बीते तीन दिनों से यही कहा जा रहा है कि ऊपर से साइट बंद पड़ी है या स्लो है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय पर बिजली बिल के रुपये अदा नही किए गए तो उन्हें जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि गलती विभाग की भुगतनी हमको पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए और उन्हें जुर्माने की राशि से बचाया जाए।
बिल भरने वाली साइट में तीन दिनों से तकनीकी खराबी चल रही है। इससे बिल नहीं भरे जा रहे हैं। दिन में जब साइट चलती है तो उस समय बिल भर दिए जाते हैं। साइट की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा। -प्रिंस, एसडीओ, विद्युत निगम ढांड