फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Long queues have been forming outside agencies since morning.

Kaithal News: एजेंसियों के बाहर सुबह से लग रहीं लंबी कतारें

Sat, 14 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Long queues have been forming outside agencies since morning.
गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर सुबह से लग रहीं लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर यह कतारें करीब एक किलोमीटर तक पहुंच रही हैं। घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, दूसरी ओर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत का होटल-ढाबों और फास्ट फूड कारोबार पर असर पड़ा रहा है।

कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। गैस एजेंसियों की ओर से कभी ओटीपी की समस्या, कभी सर्वर क्रैश और कभी अधिक लोड का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी छोटे होटल, ढाबे और फास्ट फूड स्टॉल चलाने वाले लोगों को हो रही है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर के बिना उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है। उधर गैस एजेंसियों की ओर से कभी ओटीपी की समस्या, कभी सर्वर क्रैश और कभी लोड अधिक होने का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट फूड संचालक बोले

अंबाला रोड पर फास्ट फूड संचालक अनिल कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण उन्हें अपना काम बंद करने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार इसी काम पर निर्भर है। यदि सिलिंडर की समस्या ऐसे ही बनी रही तो परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो उन्हें दुकान बंद करनी पड़ सकती है। दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। एजेंसियों के बाहर उनके बैठने या छाया में आराम करने की कोई व्यवस्था नहीं है।

नियम के अनुसार 25 दिन बाद ही मिलेगा सिलिंडर : मेहरा

कलायत। प्रीतम गैस एजेंसी के संचालक डॉ. प्रीतम मेहरा ने बताया कि गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है और नियमों के अनुसार ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। बताया कि सिलिंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं को नंबर 84549-55555 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी और बुकिंग की सूचना प्राप्त होगी। ओटीपी और बुकिंग नंबर एजेंसी में दिखाने पर उपभोक्ता अगले दिन सिलिंडर ले सकता है। नियमों के अनुसार 25 दिन पूरे होने के बाद ही उपभोक्ता मिस कॉल के माध्यम से सिलिंडर बुक कर सकता है। यदि किसी उपभोक्ता ने वर्ष के निर्धारित 12 सिलिंडर पहले ही ले लिए हैं तो उसे अतिरिक्त सिलिंडर नहीं मिलेगा। संवाद


सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन जैसे-जैसे सप्लाई आती है, वितरण किया जा रहा है। तकनीकी खराबी के कारण सर्वर डाउन है, जिससे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी जारी नहीं हो पा रहा है। सभी को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल केवल कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है। -चंद्रमोहन, गैस एजेंसी संचालक, अंबाला रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed