फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lohri Festival: The sweetness of Rewadi and Gajak has become expensive

लोहड़ी पर्व : महंगी हुई रेवड़ी और गज्जक की मिठास

Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lohri Festival: The sweetness of Rewadi and Gajak has become expensive
रेलवे गेट के पास लोहड़ी के लिए सामान खरीदतीं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लोहड़ी पर्व नजदीक आते ही जिले के मुख्य बाजारों में रेवड़ी, मूंगफली, गज्जक और पॉपकॉर्न की बिक्री में तेजी आ गई है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग लोहड़ी से जुड़े सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। त्योहार की रौनक के साथ-साथ रेवड़ी और गज्जक की मिठास पर महंगाई की मार भी साफ नजर आने लगी है।

बाजार में रोहतक और भिवानी से आने वाली रेवड़ी लोहड़ी पर्व के चलते 150 से 170 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि एक सप्ताह पहले तक यही रेवड़ी 120 रुपये प्रति किलो उपलब्ध थी। इसी तरह तिल और गुड़ से बनी गज्जक के दामों में भी 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार लोहड़ी पर्व के नजदीक आने के कारण मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में उछाल आया है। इसके बावजूद बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


सबसे अधिक मांग राजस्थान के अलवर और जयपुर से आने वाली मूंगफली की है। यह मूंगफली मोटे दाने की होती है और भूनने के बाद इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। पहले जयपुर की मूंगफली 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जो अब बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। -संजेश, मूंगफली िवक्रेता, नहर कॉलोनी गेट नं.-3
विज्ञापन
विज्ञापन


गज्जक की बिक्री बढ़ी है। बाजार में तिल-गुड़ और मूंगफली से बनी विभिन्न प्रकार की गज्जक उपलब्ध है, जो 150 से 350 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। अच्छी पैकिंग वाली गज्जक 200 से 300 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। उपहार देने की परंपरा के चलते लोग गज्जक की खरीद अधिक कर रहे हैं। -दीपक, तलाई बाजार


लोहड़ी पर्व नजदीक आते ही इस बार पिछले वर्ष की तुलना में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी से जुड़ी वस्तुओं की खरीद में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सर्द मौसम और लोहड़ी पर्व, दोनों ही कारणों से बाजारों में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। -गणेश, कमेटी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed