फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Loading is slow, farmers and commission agents are getting worried

Kaithal News: लदान धीमा, किसान व आढ़ती हो रहे परेशान

Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Loading is slow, farmers and commission agents are getting worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अनाज मंडी में लदान धीमी गति से होने के कारण किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी गेहूं की बोरियों सेे अटी पड़ी है और लदान का कार्य धीमा चल रहा है। मंडी में ओर अधिक गेहूं लेकर आने के लिए स्थान ही नहीं है। जो किसान मंडी में गेहूं लेकर आ रहे हैं उन्हें बहुत अधिक परेशानी हो रही है।

आढ़ती भूषण मिढा, कृष्ण गर्ग, हेमंत बंसल, नीरज गंभीर, राज कुमार ने बताया कि लदान बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जिस प्रकार से मंडी में गेहूं की बोरियां पड़ी हैं इसके लिए गाड़ियों की संख्या अधिक चाहिए। इस समय जो गाड़ियां लदान का कार्य कर रही हैं, वे बहुत ही कम हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि गाड़ियों की संख्या दोगुनी की जाए तो ही काम चल सकता है। नहीं तो लदान धीमा ही रहेगा। उन्होंने बताया कि इस समय मंडी में ठेकेदार द्वारा लदान के लिए केवल 13 गाड़ियां लगाई गई हंै। जितना माल मंडी में इस समय पड़ा है उसके लिए कम से कम 30 गाड़ियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि मौसम बार बार बदल रहा है इसके कारण से किसानों और आढ़तियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। यदि बरसात आती है जिस प्रकार से मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है तो मंडी में रखे गेहूं को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने मांग की है कि लदान के कार्य में तेजी लाई जाए और गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसानों और आढ़तियों को परेशानी न हो। कहा कि यदि


बारिश हो गई तो ज्यादा परेशानी बढ़ जाएगी।

मार्केट कमेटी सीवन के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि जितना माल सीवन की मंडी में आया था उसमें से लगभग 45 से 50 प्रतिशत का लदान हो चुका है। ठेकेदार ने 13-14 गाड़ियां लदान के कार्य के लिए लगाई हुई हैं जोकि कम हैं। इस कार्य के लिए कम से कम 25 गाड़ियों की आवश्यकता है। वह प्रयास कर रहे हैं कि गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लदान के कार्य में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed