फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Livestock farmers should avail the benefits of the Pashudhan Kisan Credit Card scheme: DC

पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Livestock farmers should avail the benefits of the Pashudhan Kisan Credit Card scheme: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने पशुपालकों से पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव और देखभाल के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर और मुर्गी पालन के लिए 3 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल, चारा, दवाइयों और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए ऋण राशि का उपयोग कर सकते हैं।

1 लाख 60 हजार रुपये तक की ऋण सीमा के लिए बिना जमीन गिरवी रखे और बिना किसी कोलेटरल सुरक्षा के ऋण प्राप्त करने की सुविधा है। इससे अधिक की ऋण सीमा लेने के लिए जमीन या अन्य जमानत देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed