{"_id":"68127d722455c1b32602c87a","slug":"listened-to-the-problems-of-the-commission-agents-and-gave-assurance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636168-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आढ़तियों की सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आढ़तियों की सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन
Thu, 01 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल व भाजपा नेता अंकुर मुंजाल ने बुधवार को सीवन अनाज मंडी का दौरा किया और आढ़तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मंडी प्रधान विनोद बंसल व अन्य आढ़तियों ने उन्हें मंडी में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
आढ़तियों की मुख्य समस्या वार्षिक लाइसेंस नवीनीकरण से जुड़ी हुई थी जिसे लेकर आढ़तियों ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष लाइसेंस नवीनीकरण होता है, लेकिन अबकी मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने अनाज मंडी में दुकान लेने की शर्त जोड़ दी है। इन दुकानों के मूल्य इतने अधिक हैं कि आढ़ती उन्हें खरीदने में असमर्थ हैं।
आढ़तियों ने बताया कि सीवन की अनाज मंडी सालभर नियमित रूप से नहीं चलती, बल्कि केवल धान और गेहूं के सीजन में ही यहां व्यापार होता है। ऐसे में दुकान लेना आर्थिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि दुकानों की कीमतें कम करवाई जाएं और लाइसेंस का नवीनीकरण पहले की तरह बिना किसी शर्त के किया जाए।
विज्ञापन
शैली मुंजाल ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आढ़तियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार गर्ग, संगीत बंसल, श्रवण सरदाना, पूर्व प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, जुगनू सरदाना हैप्पी बंसल, नीरज गंभीर व अन्य उपस्थित रहे।