{"_id":"68a77d90e3095a538a003abc","slug":"listen-to-the-problems-and-suggestions-in-chaba-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136628-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चाबा में समस्याओं के साथ सुझाव भी सुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चाबा में समस्याओं के साथ सुझाव भी सुने
Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध शपथ लेते एडीसी, अधिकारी व अन्य ग्रामीण। डीआईपीआ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हर माह आयोजित होने वाले रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत वीरवार को चाबा गांव में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। गांव में स्टेडियम की चहारदीवारी तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन भी दिया गया।
डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में पहुंचे एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, एसडीएम कैप्टन प्रमेश व डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने ग्रामीणों से संवाद किया। एडीसी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निवारण करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने, कुपोषण से बचने के लिए संतुलित आहार अपनाने और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष मामलों पर भी कार्रवाई होगी। सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश ने कहा कि स्टेडियम की चारदीवारी और सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। एसडीएम कैप्टन प्रमेश ने ग्रामीणों से कहा कि यदि अन्य कोई समस्या हो तो सीधे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने यातायात नियमों, साइबर ठगी से बचाव और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया।
इससे पूर्व सरपंच राजेंद्र कौर व प्रतिनिधि होशियार सिंह ने अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीपीओ रितु लाठर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष कई समस्याएं रखीं, जिनमें प्रमुख थीं
n
गांव की सड़कों की खराब हालत
n
चोरी की बढ़ती घटनाएं
n
नशे की समस्या
n
बिजली बिलों की गड़बड़ी
n
पेंशन व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में दिक्कतें
n
जमीन विवाद
n
सफाई व्यवस्था में कमी
n
रोडवेज बस सेवा की जरूरत
n
बैंक शाखा खोलने की मांग
n
स्टेडियम की चहारदीवारी, सीसीटीवी लगाने की आवश्यकता