फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Listen all Narnars, the government has showered lust...

Kaithal News: सुणो सभी नरनार, सरकार नै करी कामां की बौछार...

Thu, 18 Jul 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Listen all Narnars, the government has showered lust...
कैथल। सुणो सभी नरनार, सरकार नै करी कामां की बौछार... आदि गीतों एवं भजनों के माध्यम से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करा रहे हैं। इसके साथ-साथ कलाकार नाटकों की मनोरंजक प्रस्तुति देकर जहां आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं सामाजिक बुराइयों पर भी प्रहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार के सफलतम साढे़ चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ के निर्देशानुसार एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान जारी है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान जिला के सभी गांवों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को विभागीय नियमित एवं सूचीबद्ध कलाकारों की टीम द्वारा गांव गुहणा, पाडला, गढ़ी, छोत, दिल्लोंवाली, नंद सिंह वाला, बुढ़ाखेड़ा और संगतपुरा में कार्यक्रम आयोजित किए और सरकार की योजनाएं, नीतियों और उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक किया।
विज्ञापन


इन योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। 18 जुलाई को कलाकारों की टीमें बलवंती, जसवंती, क्योड़क, नौच, जगदीशपुरा, कुलतारण, उझाना, दयौरा, खुराना व डोहर गांव में प्रचार प्रसार करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed