फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   List of 35 unrecognized schools released

Kaithal News: 35 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी

Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
List of 35 unrecognized schools released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता और अनुमति के संचालित हो रहे 35 स्कूलों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में विभाग की सक्रियता सवालों के घेरे में है। स्कूलों को बंद कराने के बजाय विभाग ने अभिभावकों से ही अपील कर दी है कि वे अपने बच्चों का दाखिला इन संस्थानों में न करवाएं।

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने बताया कि निदेशालय के निर्देशों के तहत इन स्कूलों को अवैध घोषित किया गया है। उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि बिना सरकारी मान्यता के चल रहे स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य जोखिम में पड़ सकता है। यदि इसके बावजूद अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में करवाते हैं, तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग ने इन स्कूलों के नाम सार्वजनिक किए हैं। विभाग के अनुसार सूची में शामिल कुछ स्कूलों को ‘बंद’ श्रेणी में भी रखा गया है, जिनकी जांच पूरी की जा चुकी है। वहीं अन्य स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल :

कैथल के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित निम्न स्कूल बिना मान्यता के पाए गए हैं- सरस्वती विद्या मंदिर और शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल (खेड़ी लांबा), गीता विद्या मंदिर कोलेखा, गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम, एस.वी.एन. स्कूल (खरक पांडवा), गीता मॉडल स्कूल (वजीर नगर), सरस्वती पब्लिक स्कूल (चांदना)।

इसी क्रम में शहीद उधम सिंह स्कूल भुसला, गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भुना, स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल (क्योड़क), शिक्षा पब्लिक स्कूल (ग्योंग), एस.डी. मॉडर्न स्कूल (बात्ता), गीतांजलि पब्लिक स्कूल (करोड़ा), गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंद करण माजरा, टुगेदर वी स्कूल (सेरधा), सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल (थेह बुटाना), नवज्योति पब्लिक स्कूल (चुड़माजरा), ग्रीन वे पब्लिक स्कूल (संगतपुरा), शहीद भगत सिंह स्कूल व आदर्श पब्लिक स्कूल (बरटा), नव जीवन पब्लिक स्कूल, शहीद भगत सिंह स्कूल और मदर प्राइड पब्लिक स्कूल (धनौरी)।


अन्य नामों में किड्स ज़ोन (चंदाना), शिव पब्लिक स्कूल (कुराड़), चौधरी देवी लाल स्कूल (बालू), एस.के. ग्लोबल एकेडमी (करनाल रोड, कैथल), चाणक्य पब्लिक स्कूल कमालपुर, हरियाणा पब्लिक स्कूल डुंडवा, आरएस पब्लिक स्कूल कलायत, एसवीएन ग्लोबल स्कूल (खेड़ी लांबा), सरस्वती मिडिल स्कूल बडसिकरी, ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेड़ी शेरखा, ब्राइट बिगिनिंग पब्लिक स्कूल (धनौरी) तथा हर-हर महादेव स्कूल किछाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed