फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lesson on cleanliness in Government Secondary School Kaulekhan

Kaithal News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय कौलेखां में स्वच्छता की सीख

Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lesson on cleanliness in Government Secondary School Kaulekhan

विज्ञापन
कलायत। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कौलेखां में विद्यालय प्रभारी सुशील कुमार (संस्कृत अध्यापक) के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूरे स्टाफ ने मिलकर विद्यालय परिसर और ज्ञान कुंज वाटिका में साफ-सफाई की। वाटिका से अवांछनीय पौधों को हटाकर उसे सुव्यवस्थित किया गया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिसर में वृक्षों के सूखे पत्ते और घास काफी मात्रा में जमा हो गए थे, जिससे विद्यालय का वातावरण अस्वच्छ दिखाई दे रहा था। इसे देखते हुए प्रभारी सुशील कुमार ने सभी अध्यापकों की बैठक बुलाई और चार दिन तक प्रतिदिन सुबह एक घंटा सफाई करने की योजना बनाई, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन


सुशील शास्त्री ने बताया कि विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से कोई सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है, इसलिए समय-समय पर स्टाफ के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है और यह सच्चे अर्थों में देशसेवा है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता में योगदान देना चाहिए। उन्होंने गांव के सरपंच सज्जन कुमार और समस्त ग्राम पंचायत का आभार जताया, जो विद्यालय में हर प्रकार का सहयोग करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed