{"_id":"691f65bed1c56b2bbf0cd2d7","slug":"lecture-on-the-life-philosophy-of-guru-tegh-bahadur-at-rksd-college-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140959-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के जीवन-दर्शन पर व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के जीवन-दर्शन पर व्याख्यान
Fri, 21 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल । व्याख्यान में उपिस्थत छात्र-छात्राएं व स्टाफ सदस्य । संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में पंजाबी विभाग की ओर से गुरु तेग बहादुर के जीवन-दर्शन और फिलॉसफी विषय पर विचारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर के आदर्शों, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता डॉ. गुरिंदर सिंह हांडा, पूर्व प्राचार्य गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने गुरु तेग बहादुर की बलिदान गाथा, उनके आध्यात्मिक चिंतन और मानवता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने कहा कि भारत का इतिहास सिख गुरुओं के योगदान को जाने बिना अधूरा है। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सीनू सिंगला ने दक्षता से किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्विनी शोरवाला ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. डॉ. गीता गोयल, डॉ. आरपी मौन, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. सुरुचि शर्मा, प्रोफेसर अंजलि कुर्रा, प्रोफेसर रिचा लाांग्यान और डॉ. एसपी वर्मा उपस्थित रहे।