फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Leaving a 20-week-old fetus in Kalayat, absconding

कलायत में 20 सप्ताह का भ्रूण छोड़कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leaving a 20-week-old fetus in Kalayat, absconding
कलायत। नागरिक अस्पताल में 20 सप्ताह का भ्रूण छोड़कर एक महिला फरार हो गई। तेज पेट दर्द से निजात पाने का बहाना कर वह अस्पताल पहुंची थी। गर्भपात के बाद जब डॉक्टर अन्य कार्य में व्यस्त हो गए तो वह रिकवरी रूम से मौका देखकर वहां से निकल गई। इस काम में दो से तीन लोगों ने उसका सहयोग भी किया। फिलहाल भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराने के लिए सैंपल करनाल मधुबन लैब भेजा गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, अस्पताल पहुंची एक महिला ने बताया कि उसके पेट में दर्द है। पहले पर्चा बनवाया, जिसमें उसका नाम गलत बताया जाता है। उसकी हालत देखते हुए उसे निरीक्षण के लिए लेबर रूम में ले जाया गया। एसएमओ डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि सबसे बड़ी पहली प्राथमिकता गर्भवती के स्वास्थ्य की थी। गौरतलब है कि औसत गर्भ अवधि 40 सप्ताह की होती है और इस प्रकार महिला के गर्भावस्था का लगभग आधा समय बीत चुका था। निर्णय लिया गया कि उसका गर्भपात करना पड़ेगा। करीब 20 सप्ताह के भ्रूण को निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला को देखभाल के लिए वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच उसे रिकवरी रूम में रखा गया। डॉ. आशीष ने बताया कि जब महिला से उसके साथ आए परिजनों के बारे जानकारी ली गई तो वह कुछ भी बताने में असफल रही। इस बीच जब डॉक्टर अन्य कामों में थोड़ा व्यस्त हो गए तभी महिला मौका देखकर अन्य सहयोगियों के साथ वहां फरार हो गई। मामले में एसएमओ की तरफ से अलग-अलग दो शिकायतें कलायत थाना में दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूत्रों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के बाहर स्थित साईं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में महिला और उसके सहयोगियों को देखा गया है। दो बाइकों पर महिला समेत चार लोग अस्पताल आए थे। दूसरी ओर कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह मलिक ने बताया कि प्रवर चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही जिन लोगों ने इस मामले में महिला का साथ दिया उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed