फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learned: First aid can save the life of the injured.

Kaithal News: सीखा ः फर्स्ट एड से बचा सकते हैं घायल की जान

Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Learned: First aid can save the life of the injured.
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरौदी में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लॉक संयोजक अनिल कुमार ने स्वयंसेवकों को फर्स्ट एड से किसी व्यकि्त या घायल की जान बचाने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संस्था है जो आपदाओं, आपातकाल में लोगों को राहत के साथ मदद देती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को फर्स्ट ऐड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना होने किस तरह की फर्स्ट ऐड देकर घायल की जान बचाई जा सकती है, के बारे में बताया। करंट लगने, कुत्ते के काटने, सांप के काटने, बंदर के काटने से हमें किस तरह का शुरुआती इलाज करना चाहिए ताकि डाक्टर के पहुंचने पर मरीज की जान बचाई जा सके, इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण में श्रमदान किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अर्पणा रानी, अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार की उपयोगिता पर दी जानकारी

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला रेडक्राॅस सोसाइटी से डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार व स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर ने स्वयंसेवकों के समक्ष प्रायोगिक रूप से प्राथमिक उपचार की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार देकर किस प्रकार एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने सीपीआर, एलएलएफ तकनीक का इस्तेमाल करना सिखाया और सांप के काटने, पानी में डूबने और आग से जलने के उपचार की विस्तृत जानकारी एक डेमो के माध्यम से स्वयंसेवकों को दी। कहा कि दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति की उक्त विधि से जान बचाना भी समाज सेवा का उन्नत कार्य है।


इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने भी स्वयंसेवकों को डॉ. विक्रम दलाल व दलशेर ने प्राथमिक उपचार के बारे में बहुत गहनता से दी जानकारी को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed