{"_id":"67db17d4855084454b04c8e9","slug":"learn-investment-methods-from-financial-management-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605620-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वित्तीय प्रबंधन से सीखे निवेश के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वित्तीय प्रबंधन से सीखे निवेश के तरीके
Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पीएनबी वित्तीय साक्षरता केंद्र ग्योंग के निदेशक धर्मेंद्र कथूरिया ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रुपये का प्रबंधन करना सिखाया गया। इसके तहत बजट बनाने से लेकर निवेश, बचत, उधार और करों के बारे में कैसे बेहतर फैसले लें, यह जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य दीपक कुमार व रोजगार प्रकोष्ठ के संयोजक विक्रम मौजूद रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश, ऋण प्रबंधन और बीमा की जानकारी देना था, ताकि वे अपने आर्थिक निर्णयों को बेहतर बना सकें।
कार्यशाला में सरकार की ओर से संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि पीपीएफ, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजनाएं शामिल थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता का मुख्य उद्देश्य आर्थिक आत्म निर्भरता,वित्तीय सुरक्षा, धन प्रबंधन की समझ विकसित करना, बजटिंग की आदत डालना और सही निवेश निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।
इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। इस मौके पर रविंद्र कुमार, सुदेश व गैर शैक्षणिक स्टाफ दीपक, अशोक, तरुण, निशु, हरिपाल आदि मौजूद रहे।