फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lawyers constituted 10-member committee

वकीलों ने गठित की 10 सदस्यीय कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lawyers constituted 10-member committee
कैथल। वकील के चैंबर में घुसकर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। बार रूम में जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस मौके पर 10 सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की गई है जो सारे मामले को देखेगी। यह कमेटी पुलिस अधिकारियों से मिलकर सारा केस उनके सामने रखेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान एडवोकेट रविंद्र तंवर और संचालन सचिव कर्ण कालड़ा ने किया। बैठक में अधिवक्ता मनोज आनंद, उमेश मलिक, शमशेर कालारमण, रमेश सरदाना, प्रदीप हरित, जगदीप तंवर, विक्रम नैन आदि ने इस बात पर जोर दिया कि वकीलों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। प्रधान रविंद्र तंवर ने कहा की कैथल के सभी वकील इस मामले में वकील बलजीत मोर के साथ हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि वह मामले में गंभीरता से काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस इसी तरह ढिलाई बरतती रही और अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे स्टेट बार की कॉल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव बतान, सचिव करण कालरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित, सह सचिव सुनीता मलिक, कोषाध्यक्ष संजीव सैनी सहित अन्य वकील भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कमेटी के मेंबर
-दस सदस्यीय कमेटी में अधिवक्ता केएल भारद्वाज, हरपाल दूहन, सुभाष चुघ, शमशेर काली रमण, राजेंद्र ढुल, नफे सिंह बेरवाल, जेपी जागलान, रमेश गुप्ता, मनोज चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed