फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Larvae test training to able-bodied youth

सक्षम युवाओं को लारवे की जांच का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Larvae test training to able-bodied youth
11-कैथल। सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डेंगू मलेरिया की जानकारी देते हुए प् - फोटो : Kaithal
कैथल। सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवर को सक्षम युवाओं को दूसरे चरण में डेंगू के लारवे की जांच का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डेंगू-मलेरिया के नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला व महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह ने उन्हें कई जानकारी दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले पांच साल से कैथल जिला मलेरिया मुक्त है परंतु डेंगू के मामले लगातार बढ़ते रहे हैं। बारिश में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है इसलिए डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। अभियान के तहत अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक घरों का डोर-टू-डोर जाकर सर्वे किया गया है। इस दौरान लारवा मिलने की स्थिति में 300 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ विभाग ने कुछ समय पहले ही डेंगू के लारवे की जांच के लिए 28 सक्षम युवाओं को भी लगाया है। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि यदि हम अच्छे ढंग से कार्य करेंगे तो लोगों को इससे बचा पाएंगे। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि कब, किस बीमारी का प्रकोप बढ़ जाए, इसकी जानकारी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से बचने का उपाय यही है कि हम बीमारी के संबंध मेें पहले से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सावन में बारिश के साथ डेंगू मरीज बढ़ने की आशंकाएं बढ़ेंगी। इसके प्रकोप को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। शिविर के दौरान सभी सक्षम युवाओं ने लारवे को ढूंढने और इसके मिलने के बाद इसे खत्म करने की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डॉ. संदीप जैन, डॉ. संदीप बात्तिश, प्रवीण व सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed