{"_id":"669c3888dea92e1ad103ad54","slug":"larvae-found-at-10-places-during-investigation-notice-given-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435080-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में 10 जगह पर मिले लार्वा, दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में 10 जगह पर मिले लार्वा, दिए नोटिस
Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में डेंगू-मलेरिया को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे अभियान लगातार जारी है। शनिवार को 10 जगहों पर लार्वा मिलने पर मालिकों को नोटिस दिए गए।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की 238 टीमें फील्ड में काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए मच्छरों और लार्वा के पनपने के स्रोत की पहचान कर उनको नष्ट करने की मुहिम भी लगातार चलाई जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी इन बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में इन टीमों ने शनिवार को भी नौ हजार 456 घरों की जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 10 जगह पर लार्वा मिला। इसके बाद संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं, 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। अब तक 1223 मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं, लेकिन कोई भी डेंगू पॉजिटिव केस जिले में नहीं आया है। जिले में 1265 जगह पर लार्वा मिल चुका है |
डिप्टी सिविल सर्जन व डेंगू व मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मौसम बदल रहा है तो इन दिनों में डेंगू की बीमारी बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। पिछले साल जिन इलाकों में अधिक केस मिले थे, वहां पर भी व्यापक रूप से जांच की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घरों व छत पर जाकर भी यह देख रहे है कि कहीं पानी में लार्वा तो नहीं पनप रहा है। यदि ऐसा होता है तो मौके पर ही लार्वा को नष्ट किया जा रहा है।