{"_id":"6462951cda16b5c7c007add4","slug":"lakhs-of-rupees-were-stolen-from-a-minor-kaithal-news-c-18-1-122498-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाबालिग से चोरी करवाए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाबालिग से चोरी करवाए लाखों रुपये
Tue, 16 May 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक नाबालिग लड़की से तीन आरोपियों ने एक मकान से नौ लाख 75 हजार रुपये चोरी करवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ला निवासी कपिल देव ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति रहता है, जो अवैध रूप से शराब बेचता है। वह व उसकी पत्नी ने 8-9 अप्रैल को नाबालिग बच्ची से घर में नौ लाख 70 हजार रुपये की चोरी की। वह बीमार मां के कारण शिकायत न कर सका। बेटी ने अप्रैल माह में फिर पांच हजार रुपये की चोरी की। इसके बाद उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसमें मई को नाबालिग लड़की चोरी करती साफ दिख रही है। शिकायतकर्ता ने उसे पकड़ लिया। पड़ोस के लोगों से पता चला कि पैसों को ठिकाने लगाने में लड़की की किसी मुंहबोली मौसी ने भी साथ दिया है। सात मई को मामले को सुलझाने के लिए पंचायत हुई। इसमें दंपती ने कबूल किया कि चोरी उन्होंने की थी।
मामले को सुलझाने के लिए तीन दिन का समय मांगा, लेकिन उसने पंचायत में कोई समाधान नहीं किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि लड़की, उसके माता-पिता और मुंहबोली मौसी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई रामनिवास को मामले की जांच सौंपी है।