{"_id":"611d53b78ebc3e79fe261ebc","slug":"lakhs-of-rupees-and-jewelery-were-grabbed-by-blackmailing-saraf-case-registered-against-six-kaithal-news-knl803310109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और जेवर हड़पे, छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और जेवर हड़पे, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
गांव फतेहपुर में एक सराफ को कई युवकों द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर दिल्ली में ले जाकर उसके उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव फतेहपुर निवासी 22 वर्षीय कार्तिक बंसल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह शहर में जेवर सहित अन्य सामान की दुकान चलाता है। एक दिन पूंडरी निवासी राघव उर्फ रध्धु उसे मिला। इसके बाद उसने अन्य लक्की खुराना निवासी सनसीटी कैथल, सौरभ मिगलानी पूंडरी, लवि कालड़ा उर्फ रोहित कालड़ा आदर्श कॉलोनी कैथल, सुखविन्द्र उर्फ कोकी पूंडरी, विक्रम उर्फ विक्की चौधरी गांव बरसाना के साथ मिलकर उससे मित्रता बढऩे के लिए ज्यादा संपर्क साधने शुरू कर दिए। वे कई बार दिल्ली घूमने फिरने की बात करने लगे। 16 जनवरी 2021 को राघव व लक्की उसे झंडामल धर्मशाला के पास मिले उन्होंने उसे शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी योजना के तहत उसे जैन मंदिर मार्ग कनॉट पैलेस नई दिल्ली ले गए। यहां वे एक होटल में रूके। यहां भी आरोपियों ने इसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने इसे निर्वस्त्र करके मोबाइल में इसकी कोई आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। अगली सुबह पीड़ित को होश आया तो आरोपियों ने रात्रि में ली गई तस्वीरें पीड़ित को दिखाई। पीड़ित ने तस्वीरों को डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनीं। आरोपियों ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी। आरोपियों ने पीड़ित को दो दिनों तक यहां बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उससे जबरदस्ती एक लाख रुपये छीनकर करोल बाग दिल्ली में सामान खरीद लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को दिल्ली छोड़ कर चले गए । इसके बाद जैसे तैसे पीड़ित युवक घर पहुंचा। आरोपियों ने दोबारा से आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसों की जबरदस्ती वसूली करने लगे। इसके बाद फरवरी महीने में आरोपी राघव ने पीड़ित युवक को अपने कार्यालय में बुलाया जहां अन्य आरोपी पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान आरोपियों तीस लाख रुपये देने पर आपत्ति जनक फोटो डिलीट करने की बात की। आरोपी पीड़ित युवक पर दबाव बनाते रहे। इसके बाद डर के मारे पीड़ित ने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपी अब भी इससे संतुष्ट नहीं हुए। योजना के तहत आरोपी गांव बरसाना निवासी विक्रम उर्फ विक्की उसकी दुकान में ग्राहक बन कर आया और दुकान पर रखे जेवर की जांच की। आरोपी ने पीड़ित को जेवर सहित अपने कार्यालय में बुलाया। यहां भी आरोपी ने पीड़ित युवक पर फोटो वायरल करने का दबाव बनाया और ज्वेलरी की जबरदस्ती वसूली करने लगे । कई बार पीड़ित ने आरोपियों को जेवर व पैसे दिए। पीड़ित ने अलग-अलग जगहों ने 11 लाख 38 हजार रुपये उधार लेकर आरोपियों को दिए। आरोपियों ने पीड़ित से एक खाली चेक हस्ताक्षर कराकर भी ले गए। इसके बाद पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया तो परिजनों ने उसे संभाल लिया। उन्होंने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी डॉक्टरी उपचार कराया। आरोपी पीड़ित व उसके परिवार को जान-माल की हानि पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।