{"_id":"60e73df18ebc3ee9b10fbd32","slug":"lakhs-in-the-name-of-job-from-the-woman-by-telling-the-driver-of-the-minister-kaithal-news-knl7582390","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का कार चालक बताकर महिला से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का कार चालक बताकर महिला से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन
पूंडरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गृहमंत्री की कार का निजी चालक बताकर महिला से लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पूंडरी थाना में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गांव सिरसल निवासी मीना रानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि वर्ष 2019 में उसकी सहेली के माध्यम से उसकी राजेन्द्र नाम का लड़के से फोन पर बातचीत हुई। जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया। जो खुद को गृहमंत्री निजी कार चालक बता रहा है। वे मंत्री कोटे की पोस्ट से पैसे लेकर भर्ती करवाते हैं। इसके बाद महिला को विश्वास हुआ। महिला को टैक्सेशन डिपार्टमेंट में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये मांगे गए। इसमें तीन लाख रुपये पहले व बाकि बाद में देना तय हुआ। महिला के पति प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। 03 नवंबर 2019 को आरोपी राजेन्द्र नौकरी लगवाने के लिए 3 लाख रुपये ले गया। 6 महीने बीतने के बाद महिला ने उक्त आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने लॉकडाउन का बहाना बना कर कुछ समय और लगने की बात कही । इसके बाद एक साल बाद बीतने के बाद महिला के पति ने आरोपी से संपर्क किया, जिसमें आरोपी ने एक सप्ताह ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट की पीडीएफ फाइल भेजी। इसके बाद पीडीएफ फाइल की जांच की करवाई गई तो पता चला कि आरोपी राजेन्द्र व उसके ग्रुप के अन्य सदस्यों ने महिला के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित पक्ष के पास मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग व सभी दस्तावेज भी है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी राजेंद्र व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।