फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   lake, renovation, people walking in morning, kaithal

वृद्धकेदार सरोवर में होगा मत्स्य पालन

Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
lake, renovation, people walking in morning, kaithal
सुबह व शाम सैर के लिए आते है लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृद्धकेदार सरोवर में मत्स्य पालन किया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों व चेयरमैन ने तालाब में मछली पालन करने के निर्णय है। जिसके लिए तालाब को मत्स्य पालन के लिए ठेेके पर दिया जाएगा। इसके अलावा सरोवर के बीच में लगी भगवान शिव की प्रतिमा पर भी परिक्रमा बनाने की योजना है। वृद्धकेदार सरोवर को और आकर्षक बनाया जाएगा। मत्स्य पालन से जहां नगर परिषद को इनकम होगी वहीं तालाब का पानी भी गंदा नहीं होगा। वृद्धकेदार सरोवर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं।
विज्ञापन


मत्स्य पालन से नगर परिषद को इनकम होगी, सरोवर भव्य बनेगा
नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि अधिकारियों के साथ बातचीत करने पर सरोवर को मत्स्य पालन के लिए ठेके पर देने का निर्णय लिया गया है। ताकि नगर परिषद को आय होती रहे और सरोवर का गंदा पानी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब न बने।
विज्ञापन


शिव परिक्रमा को बनाया जाएगा भव्य
वृद्धकेदार सरोवर के बीच में शिव प्रतिमा है। जिसकी परिक्रमा के लिए व्यवस्था की जाएगी। करीब तीन साल पहले शिव प्रतिमा पर लाइटों व फव्वारों से आकर्षक नजारा देखा जाता था। तालाब के बीच में होने के कारण लोग वहां पर नहीं पहुंच पाते है। अब नगर परिषद के चेयरमैन व पार्षद गोपाल सैनी, विनोद सोनी सहित अन्य पार्षदों से मिलकर शिव परिक्रमा बनाने के लिए योजना बनाई है। जिससे तालाब के बीच में भव्य नजारा फिर से लोगों को देखने को मिलेगा। शहर भर से चिल्ड्रन पार्क, जवाहर पार्क में हजारों की संख्या में लोग झील के चारों ओर सैर करते है। लोग यहां आकर पूजा भी कर सकेंगे। साथ ही भगवान शिव की पूजा अर्चना भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलियों से साफ रहेगा तालाब का पानी
मछली पालन से तालाब का पानी साफ रहेगा। यहां गंदगी नहीं रहेगी। इससे बदबू से भी मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही तालाब में साफ पानी भरा जाएगा। ताकि लोग यहां पर्यटन की दृष्टि से आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed