{"_id":"688280a4a72d05b29005f384","slug":"lack-of-water-sewerage-and-cleanliness-in-transport-nagar-of-sector-25-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700146-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेक्टर-25 के ट्रांसपोर्ट नगर में पानी, सीवरेज व सफाई का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेक्टर-25 के ट्रांसपोर्ट नगर में पानी, सीवरेज व सफाई का अभाव
Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के सेक्टर-25 में विकसित किया गया ट्रांसपोर्ट नगर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। लाखों रुपये की कीमत पर प्लॉट खरीदने के बावजूद यहां व्यापारियों को न तो पानी और सीवरेज की सुविधा मिल पा रही है और न ही साफ-सफाई का कोई स्थायी प्रबंध किया गया है। स्थिति यह है कि यहां बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर हमेशा ताले लटके रहते हैं।
विभाग ने पानी और सीवरेज कनेक्शन के लिए 35 से 37 हजार रुपये की भारी भरकम फीस निर्धारित की है। दुकानदारों का कहना है कि आम रिहायशी क्षेत्र में 500 रुपये में कनेक्शन मिल जाता है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में हजारों रुपये मांगे जा रहे हैं। इसी कारण अधिकांश दुकानदारों ने कनेक्शन नहीं लिए।
साफ-सफाई बदहाल, नालों में जमी गंदगी ः इलाके में बनी नालियों की नियमित सफाई नहीं होती, जिससे पूरे बाजार में गंदगी का आलम बना रहता है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
शौचालय नहीं खुला ः ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ समय पहले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन अब तक उसका ताला नहीं खुला। व्यापारी वर्ग की मांग है कि शौचालय को जल्द शुरू किया जाए ताकि दुकानदारों और आने-जाने वालों को राहत मिल सके।
व्यापारियों में गहराता रोष ः बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी गहरे असंतोष में हैं। उनका कहना है कि सरकार उनसे राजस्व तो ले रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उपेक्षा ही मिल रही है।
परेशानी, लोगों की जुबानी
नालों की सफाई न होने से बहुत परेशानी होती है। विभाग को कई बार कहा, पर सुनवाई नहीं होती। बारिश में समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।
-वीरेंद्र बग्गा, दुकानदार, ट्रांसपोर्ट नगर
शौचालय पर हमेशा ताला लटका रहता है। विभाग से आग्रह है कि इसे चालू किया जाए। दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतें होती हैं।
-गिरीश नागपाल, स्थानीय दुकानदार