फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kutcha house collapsed due to rain

Kaithal News: बारिश से ढह गया कच्चा मकान

Sun, 07 Sep 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
kutcha house collapsed due to rain
33 कलायत। जुलानी खेड़ा गांव पत्नी रीना के साथ कृष्ण कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। उपमंडल के जुलानी खेड़ा गांव में लगातार हो रही बारिश से दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले कृष्ण कुमार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। गनीमत रहा कि हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। कृष्ण कुमार ने बताया कि इस हादसे में उनका पूरा परिवार बेघर हो गया है। उनके परिवार में बुजुर्ग पिता ब्रह्मदास, पत्नी रीना और दो बच्चे हैं। मकान गिरने के सदमे से उनके पिता काफी परेशान हैं। फिलहाल पूरा परिवार पड़ोसियों के बाड़े में रह रहा है। पड़ोसी ग्रामीणों राजेश, सोमबीर और सतपाल ने बताया कि यह परिवार पहले से ही आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहा था। मकान ढहने के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस बेसहारा परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed