फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Krishna Mittal became the head of the Mandi for the fifth time unanimously.

Kaithal News: सर्वसम्मति से पांचवीं बार मंडी के प्रधान बने कृष्ण मित्तल

Fri, 06 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Krishna Mittal became the head of the Mandi for the fifth time unanimously.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को आढ़तियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृष्ण मित्तल को वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से दोबारा मंडी का प्रधान चुना गया। यह पांचवीं बार है जब उन्हें आढ़तियों ने अपना प्रधान बनाया है।

बैठक की शुरुआत वर्ष 2025-26 के लेखे-जोखे के प्रस्तुतिकरण से हुई। मैनेजर अमित मित्तल ने बताया कि विभिन्न मदों से लगभग 58.78 लाख रुपये की आय हुई, जबकि लगभग 58 लाख रुपये खर्च किए गए। खाते में 68 हजार 880 रुपये की राशि शेष बची है।
विज्ञापन


इसके बाद कृष्ण मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दिया और जगदीश चंद को कार्यकारी प्रधान बनाया गया। तत्पश्चात मंडी के एक आढ़ती ने वर्ष 2026-27 के लिए कृष्ण मित्तल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। दोबारा प्रधान चुने जाने के बाद कृष्ण मित्तल ने कहा कि आढ़तियों-किसानों को परेशानी नहीं आने देंगे। बैठक में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन रामनारायण जाखौली, पवन कोटड़ा, पवन बंसल, सतनारायण शर्मा, जगतराम, जगदीश चंद, मुकेश मंगला, ईश्वर चंद, अतिरिक्त अनाज मंडी के पूर्व प्रधान सोहन ढुल, जसमेर ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed