फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   krishna, flower, palki, kaithal

कान्हा की पालकी पर हुई फूलों की बारिश

Mon, 01 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 01 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
krishna, flower, palki, kaithal
प्रभातफेरी में नाचते गाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रहे प्रभात फेरियों को रविवार को एक माह पूरा हो गया। 31वें दिन की प्रभात फेरी रजत आनंद, सोनू वर्मा के व्यापारिक प्रतिष्ठान हर्ष एन्कलेव, सेक्टर-19 हुडा में निकाली गई। सुबह प्रभात फेरी का शुभारंभ रजत आनंद एवं सोनू वर्मा ने सपरिवार पालकी में विराजमान कान्हा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी हुडा सेक्टर-19 की विभिन्न गलियों में कान्हा के भजनों का गुणगान एवं हरिनाम के जयकारे लगाते हुए निकली। प्रभात फेरी के पहुंचने पर लोग अपने घरों से बाहर निकले और पालकी में बैठे भगवान कृष्ण का स्वागत फूलों की वर्षा व फिरनी, घेवर, फल व मिठाइयों के साथ किया। रजत आनंद के निवास पर प्रभात फेरी के वापिस आने पर संकीर्तन किया गया। सुजीत कपूर ने श्री गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया। डा. इन्द्र, रसिक रामलाल कालरा, भारती कालरा, अंकित धीमान, डा. अश्वनी खुराना ने श्री कृष्ण नाम की धुनी लगाकर श्रद्धालुओं को सांवरे की भक्ति में मग्न कर दिया।
विज्ञापन


संकीर्तन संचालक रामकृष्ण अरोड़ा ने बताया कि मनुष्य के लिए कौन सा मार्ग ठीक है, वह स्वयं निर्णय नहीं ले सकता, इसलिए गुरु की आवश्यकता रहती है। सुनीता नंदा, प्रधान संजय गर्ग, चन्द्रभान मित्तल एवं गुरविन्द्र मल्होत्रा ने रजत आनंद, सोनू वर्मा एवं उनके परिवार को श्रीमद भगवद गीता स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।  इस अवसर पर सुषम कपूर, प्रवीण कुमार, नाथी राम जिंदल, रोशन सैनी, रवि बरनाली, प्रवीण चावला, रामकृष्ण अरोड़ा, राजेश डोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed