{"_id":"68828003a17564dbd804c344","slug":"krishna-bhajans-resonated-in-prabhat-ferry-the-atmosphere-was-krishna-like-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700141-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रभात फेरी में गूंजे कृष्ण भजन, माहौल कृष्णमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रभात फेरी में गूंजे कृष्ण भजन, माहौल कृष्णमय
Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत नगर में आयोजित हो रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में गुरुवार को नौवीं प्रभात फेरी निकाली गई। यह आयोजन स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में टोनी आहूजा द्वारा किया गया।
समिति के सक्रिय सदस्यों मोंटी कामरा, हरिकिशन तनेजा और हरदीप नागपाल ने बताया कि नगर में जन्माष्टमी के उल्लास को देखते हुए प्रतिदिन प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की सहभागिता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। नवमी प्रभात फेरी के अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा बिहारी जी की भव्य पालकी नगर परिक्रमा के लिए निकाली गई। भक्ति-भाव से सजे इस आयोजन में पूरा नगर कृष्णमय हो उठा।
रमेश तनेजा के भजन “सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया” और जगदीश कामरा के “राधे-राधे बोल, श्याम आएंगे” ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
राजू सरदाना (प्रधान), टोनी आहूजा, आशु आहूजा, जितेश कामरा, विक्की आहूजा, महेंद्र मुंजाल, रानी तनेजा, संतोष शर्मा, शक्ति शर्मा, संत लाल, अशोक आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।