फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Komal's speech was the best in Saraswati River Festival

Kaithal News: सरस्वती नदी महोत्सव में कोमल का भाषण सर्वश्रेष्ठ

Sat, 17 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Komal's speech was the best in Saraswati River Festival
राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सरस्वती नदी का महत्व बताते मुख्यवक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में सरस्वती नदी महोत्सव के उपलक्ष्य में इंपॉर्टेंस डे सेलिब्रेशन कमेटी के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कोमल को प्रथम, प्रीति को द्वितीय और शिवानी को तृतीय स्थान मिला।

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सरस्वती नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डी की प्रीति, स्मृति और कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम सी की क्षमा, कनिका और नीतू द्वितीय रही। कमेटी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. रोहतास ने कहा कि हमें अपने पुरातात्विक स्थलों और सरस्वती नदी जैसी महत्वपूर्ण नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि नदियाँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं और हमें इन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इस दौरान मंच संचालन रविंद्र कुमार ने किया और निर्णायक मंडल में विक्रम व अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में दीपक, प्रदीप, तरुण, प्रवीण, हरिपाल, निशु, सीमा और राजरानी सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed