फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Komal of BA final won the title of Miss IG

Kaithal News: बीए फाइनल की कोमल को मिस आईजी का खिताब

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Komal of BA final won the title of Miss IG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रीवियस ईयर की छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर बीए फाइनल की कोमल को ‘मिस आईजी’ का खिताब मिला।

इस दौरान हुए फैशन शो के आयोजन में छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इसमें कोमल मिस आईजी बनीं वहीं बीसीए फाइनल की सिमरन को प्रथम रनर अप और बीए फाइनल की वंदना को द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। इसके अलावा बीए फाइनल की खुशी को मिस बेस्ट स्माइल, बीएससी (नॉन मेडिकल) फाइनल की अक्षिता को मिस बेस्ट कॉस्ट्यूम खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रंगारंग कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तंवर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता की विजेता कोमल को ताज पहनाकर व ट्रॉफी प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी संकायों की फाइनल ईयर छात्राओं ने प्राचार्या व स्टाफ को सुंदर शीर्षकों से नवाजा और उनके प्रति अपनी भावनाएं साझा कीं। संगीत की मधुर धुनों पर छात्राएं थिरकती नजर आईं। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के साथ अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा कर माहौल को भावनात्मक बना दिया।


इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर रहो, जीवन में कोई भी मुकाम दूर नहीं जब मेहनत और मार्गदर्शन साथ हो। सांयकालीन सत्र की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि आईजी कॉलेज की छात्राएं अनुशासन, संस्कार और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि लाइब्रेरी में प्रतिदिन अध्ययन करने वाली 15 नियमित छात्राओं को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed