फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Komal and Mamta's team tops in PPT

पीपीटी प्रतियोगिता में कोमल व ममता की टीम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Komal and Mamta's team tops in PPT
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की अंग्रेजी साहित्यिक परिषद ने सोमवार को अंग्रेजी के सुप्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की 458वीं जयंती मनाई। उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 को इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड शहर में हुआ था। 52 वर्ष की आयु में 23 अप्रैल 1616 को स्ट्रैटफोर्ड शहर में ही उनका निधन हो गया। शेक्सपियर ने अपने जीवन में 37 प्रसिद्ध नाटक लिखे।
विज्ञापन

विश्वप्रसिद्ध लेखक की जयंती के उपलक्ष्य में शेक्सपियर की कृतियों पर आधारित पीपीटी प्रतियोगिता, क्विज एवं भाषा संबधित खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि शेक्सपियर का नाम विश्व के श्रेष्ठतम नाटककारों में से है। कार्यक्रम के संयोजक अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. विकास भारद्वाज थे। पीपीटी प्रतियोगिता में कोमल और ममता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति शेक्सपियर : ए बायोग्राफिकल ओवरव्यू विषय पर थी। अंकिता और अनु की टीम ने शेक्सपियर : समफन फैक्ट्स विषय पर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शगुन और नेहा की टीम ने शेक्सपियर एंड हिंदी सिनेमा पर प्रस्तुति दी और तृतीय स्थान प्राप्त किया। काजल एवं श्वेता की टीम ने शेक्सपियर : कंप्लीट वर्क्स और राहुल एवं मनदीप की टीम ने शेक्सपियर : फेमस कोट्स विषय पर प्रस्तुति देकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी एमए प्रथम वर्ष के थे। दर्शकों के लिए एक क्विज आकर्षण का विषय था, जिसमें क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. विकास भारद्वाज ने निभाई। नाटकों के नाम खेल में रीटा, ऋचा, साहिल और विपिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वाक्यांशों पर आधारित खेल में शगुन, कोमल और पुष्पा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजुला गोयल, प्रो. ऋचा लांग्यान ने निभाई। मंच का संचालन प्रथम वर्ष की छात्राओं प्रतिभा एवं तमन्ना ने किया। प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. जयबीर धारीवाल, हिमानी अग्रवाल, शिखा, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed