{"_id":"684f3d4a3ae72a0e2605b6c7","slug":"know-the-problems-of-the-elderly-in-old-age-home-kaithal-news-c-18-1-knl1014-670542-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वृद्ध आश्रम में जानी बुजुर्गों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वृद्ध आश्रम में जानी बुजुर्गों की समस्याएं
Mon, 16 Jun 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला के आदेश पर रविवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया। इसके तहत वृद्ध आश्रम सनातन धर्म मंदिर सभा स्थल और जिले के विभिन्न गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पैनल अधिवक्ता अरविंद खुरानिया रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवम सचिव कंवल कुमार ने बताया कि वृद्ध व्यक्तियों के साथ दुर्व्यवहार एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह दुर्व्यवहार शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक हो सकता है। वृद्ध व्यक्ति अकसर अपने परिवारों, देखभाल करने वालों या संस्थानों में दुर्व्यवहार का शिकार होते हैं।
विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह दिन लोगों को वृद्ध व्यक्तियों के प्रति अधिक सहानुभूति और सम्मान रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। मुफ्त कानूनी सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 पर बात की जा सकती है। इस मौके पर समाजसेवी रवि भूषण गर्ग के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।