फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kisan Morcha aims to make two lakh members

Kaithal News: किसान मोर्चा को दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha aims to make two lakh members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंदीप विर्क ने शिरकत करते हुए कहा कि हरियाणा में किसान मोर्चा को दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसके लिए संगठन अभियान चलाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के सदस्य बनाने की प्रक्रिया तेज करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष मंदीप सिंह विर्क ने कहा कि पार्टी में आस्था रखने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के महिला या पुरुष मिस कॉल करके, क्यू आर कोड स्कैन करके और चैट बोट, नमो एप के जरिए सदस्य बन सकते है। पार्टी के कार्यकर्ता घर घर विशेष संपर्क अभियान चलाकर भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे और साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी आमजन को
विज्ञापन


रूबरू कराएंगे।

उन्होंने कहा कि कैथल जिला प्रदेश के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम में अग्रणी रहा है।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ पर 250 सदस्य बनाने हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक सेरहदा ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मक्खन सिंह डोहर, गुरनाम सिंह, जिला सचिव बब्बू पोलड़, सोशल मीडिया प्रभारी हरदीप राठी, अनिल सिरसल, मंडल अध्यक्ष हरिपाल समधान, दरबारा भागल, रवि मौर्या, पवन शर्मा, सतबीर सिणंद, रिंकू सैनी, कृष्ण लाल भैणी माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed