फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kirti Dhull won gold medal in boxing

Kaithal News: मुक्केबाजी में कीर्ति ढुल ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 02 Jul 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kirti Dhull won gold medal in boxing
कैथल। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में चल रही छठी युवा महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज खिलाड़ी कीर्ति ढुल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले मेें राजस्थान की खिलाड़ी निर्झरा को पहले ही राउंड में नॉक आउट से हरा दिया।
विज्ञापन



कीर्ति ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में महाराष्ट्र की मुक्केबाज को पहले ही राउंड में हरा दिया था और फाइनल में प्रवेश किया था। शनिवार को कीर्ति ढुल का फाइनल मुकाबला राजस्थान की निर्झरा के साथ हुआ। कीर्ति ने राजस्थान की खिलाड़ी को पहले ही राउंड में नॉक आउट कर स्वर्ण पदक जीत लिया है। कीर्ति की इस जीत से खेल प्रमियों को काफी उत्साह है।
विज्ञापन

कीर्ति ढुल के चाचा और कोच विक्रम ढुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रहे हैं। चाचा को देखकर ही कीर्ति ने खेला शुरू किया था। विक्रम सिंह खिलाड़ी को मैदान के साथ-साथ समय मिलने पर घर में भी अभ्यास करवाते हैं। यही कारण है कि कीर्ति कई बार देश का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कीर्ति ने दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और जार्डन में हुई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। सर्बिया में हुई हुई स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी है। कोच विक्रम ढुल ने बताया कि कीर्ति मेहनती खिलाड़ी हैं। इसके साथ साथ वह शिक्षा में भी अव्वल स्थान पर रहती है। कीर्ति ने इस जीत का श्रेय कोच राजिंद्र, डीपीई विक्रम ढुल व कोच गुरमीत सिंह को दिया।
ये हैं कीर्ति की उपलब्धि
वर्ष 2018 में तीसरी स्कूली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता भोपाल में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2019 में पहली स्कूल चैंपियनशिप दिल्ली में स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2021 में जूनियर नेशनल बाॅक्सिंग प्रतियोगिता सोनीपत में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2021 में यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जार्डन में रजत पदक ।
वर्ष 2022 में नेशनल यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता चेन्नई व रोहतक में स्वर्ण पदक जीता।
दूसरी यूथ वर्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभागिता।
पहली गोल्डन गल्वस बॉक्सिंग प्रतियोगिता सर्बिया में भाग लिया।
वर्ष 2023 मार्च माह में राष्ट्रीय बालिका पुरस्कार से मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पीएम ने कीर्ति के खेल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed