फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khushi gets first place in 100 meter sprint race

Kaithal News: साै मीटर फर्राटा दौड़ में खुशी को पहला स्थान

Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khushi gets first place in 100 meter sprint race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में बुधवार को 55वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में खुशी तो 200 मीटर दौड़ में तनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता को दो स्तरों में विभाजित किया गया था। छात्राओं के लिए 100 और 200 मीटर दौड़, थ्री लेग रेस, मटका रेस, शॉट पुट, कोन बैलेंस, बॉल बैलेंस, डिस्क थ्रो और रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं और टीचर्स व मैनेजमेंट स्टाफ के लिए भी कुछ मनोरंजन प्रतियोगिताओं में लेमन रेस शामिल की गई।
विज्ञापन


प्रात:कालीन सत्र में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग और सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने ओपनिंग सेरेमनी की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने ध्वजारोहण व मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की संयोजिका प्रो. रानी रहीं। सायंकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने की। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी ऑफ गर्वनिंग बॉडी, नरेंद्र मिगलानी और मैनेजमेंट सदस्य सतीश चावला, सुरेश गुप्ता, बाबूराम मंगल, सोम प्रकाश मंगल उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स कमेटी ने मुख्यातिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर और विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेहनत और लगन से खेलों के शीर्ष तक पहुंचा जा सकता है। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान, जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल कौशल को निखारने में सक्षम होती है।

प्रबंधक समिति के प्रधान, राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यदि आत्मसम्मान की जिंदगी जीनी है, तो जीवन में बुलंदियों को छूना होगा। कार्यक्रम के दौरान भाषण,कविता, योग प्रस्तुति और नृत्य प्रस्तुतियां से लोगों का मन मोह लिया। जिला नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति विभाग से डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि खेलकूद जैसी गतिविधियां नौजवानों को नशो से दूर रखती हैं। इसके बाद अध्यापकों की लेमन रेस की तीन हिट करवाई गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अपनी अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। क्लोजिंग सेरेमनी के साथ कार्यक्रम को समाप्ति की ओर ले जाया गया।


मुख्यातिथि द्वारा प्रतियोगिता की समाप्ति का घोषणा के साथ ही ध्वज उतारकर प्राचार्या को सौंपा गया ओर राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी ऑफ गर्वनिंग बॉडी, नरेंद्र मिगलानी और प्रबंधक समिति सदस्य सतीश चावला, सुरेश गुप्ता, बाबूराम मंगल, सोम प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed