फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khushboo was first, Muskaan was second

Kaithal News: खुशबू प्रथम, मुस्कान रहीं द्वितीय

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Khushboo was first, Muskaan was second
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएससी छठे सेमेस्टर (नॉन-मेडिकल व कंप्यूटर साइंस) परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा खुशबू ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नॉन-मेडिकल की छात्रा मुस्कान ने 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मुस्कान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवीं पोजीशन भी हासिल की।
विज्ञापन


कॉलेज प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, प्रबंधक समिति के सदस्य पुनीत गुप्ता, सुरेंद्र सरदाना, राजेश गर्ग व रमेश सिंगला ने भी छात्राओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की पहचान को हरियाणा स्तर पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाती है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सांयकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


महाविद्यालय प्रबंधक समिति और प्राचार्या ने छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. ललिशा, मोनिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed